
12 साल में देश का अभूतपूर्व विकास
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को जनपद की तीनो विधानसभा क्षेत्र में भाजपाईयो ने खुशी मनाई और अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।
हापुड विधानसभा क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित मनसा देवी मंदिर पर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित रहने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र की सेवा में हर सफल कार्य के लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगो ने आहुतिया डालकर पीएम के दीर्घ आयु होने की कामना की।
हापुड विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लगातार 12 वर्ष विकास,विश्वास व जन कल्याण का प्रतीक है और इस दौरान देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है,जो दुनिया मे मिशाल है।उनके नेतृत्व में भारत का विश्व में मान बढा है,सम्मान बढा है।साल -2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार का साम्राज्य था।आज के दिन मंदिर के निकट प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री कपिल SM,पुनीत गोयल, प्रशांत त्यागी,कपिल सिंघल, शैलेंद्र राणा,महेश तोमर आदि उपस्थित थे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























