
राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करें:डीएम
हापुड, सूवि (EHAPURNEWS.COM):हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कर-करेतर एवं राजस्व वसूली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली की कम प्रगति में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का लक्ष्य के सापेक्ष वसूली राजस्व कम है उसमें सुधार कर प्रगति लाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, सभी पुलिस क्षेत्रअधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। l
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























