
पिलखुवाःदिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा घोड़ा गाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो, एक की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति की मौत हो गई। स्कॉर्पियो घोड़ा गाड़ी से टकरा गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत युवक के शव को कब्जे में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रही थी। थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अचानक घोड़ा गाड़ी सामने आने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो चालक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लें लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























