
UP Police: छह पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन के बाद एक्टिव दिखे पुलिसकर्मी, कड़ाई से की चेकिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी द्वारा मोबाइल ले जाने के पश्चात छह पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। ऐसे में मंगलवार को पुलिसकर्मी सतर्क दिखाई दिए जिन्होंने कड़ी निगरानी में अभ्यर्थियों की चेकिंग की। मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग की और जूता चप्पल तक की जांच की।
पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में अमरोहा निवासी सचिन परीक्षा के दौरान अंडरवियर में मोबाइल छुपा कर ले गया था। इसके बाद दो दरोगाओं समेत छह पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। वहीं मंगलवार को कार्रवाई का असर दिखा। पुलिसकर्मियों ने सख्ती से चेकिंग की। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























