
👁 18 views Views
नाबालिग की बरामदगी में छापेमारी
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):थाना पिलखुवा क्षेत्र ग्राम बझैड़ा खुर्द से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के संबंध में थाना पिलखुवा पर अभियोग पंजीकृत है जिसमे अपह्रता की बरामदगी नही हो पाई है।सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अपह्रता की बरामदगी हेतु पुलिस की टीमें लगी है जिनके द्वारा अपह्रता की बरामदगी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।इसी प्रकरण में हिन्दू संगठन के कुछ लोग पिलखुआ थाने पर वार्ता करने आये थे, जिन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया है एवं अपह्रता की शीघ्र बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























