
भाजपा हापुड़ दक्षिण मंडल की मासिक बैठक का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा हापुड़ दक्षिण मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी के जून माह में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को बूथ स्तर पर किस प्रकार सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में मंडल के सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का वातावरण संगठनात्मक ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, सुयश वशिष्ठ,मालती भारती,विवेक गर्ग सोनू गर्ग, उमेश त्यागी,राजेश सक्सेना,कैलाश वर्मा,अमरजीत चौधरी,जीत सैनी,प्रवीण सिंघल,सचिन गुप्ता,अनिल त्यागी,अनिल वर्मा,शशांक गुप्ता,संजीव चौटाला,आदि उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























