
अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के उपाय बताए
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा जनपद के संचालित विभिन्न होटेलों,रेस्तरां क्लब आदि में अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता एवं प्रशिक्षण एवं मोकड्रिल/ ईवैक्यवैशन ड्रिल आदि का आयोजन किया गया I जिसमें हापुड़ में आरासा रेस्टोरेंट दिल्ली रोड,होटल वाटिका रिजॉर्ट निजामपुर दिल्ली रोड, ट्रिनिटी बार हापुड़ निजामपुर दिल्ली रोड तथा पिलखुवा में होटल महालक्ष्मी प्लेस, सनराइस होटल, कृष्णा होटल शिरोधन तथा गढ़मुक्तेश्वर में शिवा ढाबा मामा यादव अल्लाबक्सपुर गढ़मुक्तेश्वर, ली ग्रांड होटल आदि सम्मिलित रहे जहाँ भवनों में कार्यरत प्रबंधन/कर्मियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए और अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी, साथ ही पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था और निकास मार्ग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया तथा अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले। इसके साथ सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को स्थापित और कार्यशील रखने हेतु भी निर्देशित किया तथा जिन भवनों में अग्निशमन मानक पूरे नहीं है उनको नोटिस निर्गत कर निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया जायेगा यदि मानक पूरे नहीं किए जाएंगे तो वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी I और नजदीकी अग्निशमन केंद्रों के संपर्क नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना देने हेतु अवगत कराया गया I
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























