
👁 17 views Views
बाबूगढ़: चौकीदार की बाइक व मोबाइल चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बागड़पुर अंडरपास के पास स्थित एक निर्माणाधीन चहारदीवारी परिसर से चोर चौकीदार की बाइक, बैट्री, मोबाइल, स्टेबलाइजर चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव छपकौली निवासी सतीश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बागड़पुर अंडरपास के पास सर्विस रोड स्थित एक चहारदिवारी के अंदर मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। 3 जून की रात चोर दाखिल हुए और यहां से पीड़ित की बाइक, मोबाइल फोन, बैटरी, स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























