
तीन दिन में जलभराव से मिलेगा छुटकारा, प्रदर्शन के बाद मिला आश्वासन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर जल भराव के कारण लोगों में उबाल है जिन्होंने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर आधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं लोगों ने चेतावनी कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह शनिवार को जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेंगे।
ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड पर रेलवे फाटक पर पिछले कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है जिसकी वजह से क्षेत्र में बीमारियां पनप रही हैं। गुस्साए लोगों ने रविवार को धरना प्रदर्शन का रास्ता चुना तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आशिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और तीन दिन के भीतर जल भराव से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























