
हापुड़ के रईसजादों की औलाद ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाकर करोड़ों गंवाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के युवाओं पर सट्टे व जुए का खुमार चढ़ता जा रहा है जोकि अपनी लग्जरी लाइफ के खर्चों को पूरा करने के लिए जल्द पैसा कमाने के लालच में सट्टे का रास्ता अपना रहे हैं। बता दें कि आईपीएल को खत्म हुए करीब 10 दिन हो चुके हैं। बताया गया है कि हापुड़ के कुछ रईसजादों के बेटे आईपीएल में करोड़ों रुपए हार गए हैं जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नॉएडा के व्यक्ति से लिए रुपए उधार:
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि हापुड़ के कुछ रहीसजादों की औलाद ने नोएडा के एक व्यक्ति से रुपए ब्याज पर लेकर आईपीएल में गंवा दिए। सभी को उम्मीद थी कि वह क्रिकेट में सट्टा लगाकर करोड़ों रुपए जीत जाएंगे। अरबपतियों की इन औलादों के पसीने तो तब छूट गए जब इन्होंने क्रिकेट मैच सट्टे में सारे पैसे गंवा दिए। वही नोएडा के व्यक्ति ने जब सख्ती से तकादा किया तो सभी युवा यहां-वहां हाथ पैर मारने लगे। बता दें कि लग्जरी जीवन के खर्चों को पूरा करने के लिए यह युवा अपने मां-बाप से चोरी छिपे सट्टा खेलते हैं जिसमें करोड़ों रुपए हारने के बाद उनके होश उड़ गए हैं।
हाल ही में हुई कार्रवाई:
वहीं हाल ही में जनपद हापुड़ की हापुड़ नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सटोरियों पर मुकदमा दर्ज किया था जिसमें भाजपा नेता का नाम भी सामने आया था। हापुड़ नगर पुलिस ने 21 मई को सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 में कार्रवाई करते हुए निखिल गोयल पुत्र वेद प्रकाश निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़ देहात हापुड़ और सौरव आनंद पुत्र संजीव आनंद निवासी आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा:
वहीं हापुड़ नगर पुलिस ने 9 अप्रैल को सार्वजनिक युवा अधिनियम 1867 की धारा 13 में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता शहदेव शास्त्री पुत्र हरि सिंह निवासी सादिकपुर हाफिजपुर, पंकज पुत्र महेश चंद्र निवासी गली नंबर 16 इंद्रलोक कॉलोनी स्वर्गाश्रम रोड हापुड़, मनोज गोयल पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह निवासी शिवपुरी रेलवे रोड हापुड़, राघव पुत्र राजेंद्र कुमार सिंघल, गोल मार्केट, छज्जूपुरा हापुड़, अनुज त्यागी उर्फ डब्बू त्यागी निवासी त्यागी नगर स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़, सोनू पुत्र महेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इन दोनों प्रकरणों में आरोप है कि सभी आरोपी मैच में सट्टा कर रहे थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















