
पड़ोसी पर महिला से छेड़छाड़ व तेजाब डालने की धमकी का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के नबीकरीम मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर पत्नी से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना हापुड़ नगर में तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि पड़ोसी युवक गली में नशा कर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करता था। शनिवार को कथित रूप से उसने पीड़ित की पत्नी को रास्ते में रोककर गलत हरकत की कोशिश की। विरोध करने पर पति-पत्नी को जान से मारने और महिला पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित का दावा है कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























