
👁 15 views Views
बाबूगढ़ में सफाई हेतु नालों से हटाया अतिक्रमण
हापुड सीमन (ehapurnews.com):बरसात के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु बाबूगढ में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा बरसात से पूर्व कराये जा रहे नालो की सफाई करायी जा रही है। नालो के निरीक्षण हेतु नियुक्त श्रीमती श्वेता छापडिया नायब तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया।
पंचायत के अधिकारी शनिवार को बुलडोजर लेकर बाजार में पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से नालों से अतिक्रमण हटाया।पंचायत की इस कार्रवाई से व्यापारियो मे गुस्सा है।
नगर पंचायत ने यह कदम नालों की सफाई के लिए उठाया है ताकि बरसात में जल भराव की समस्या पैदा न हो।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















