
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली का है जो जिसमें तेंदुआ दिखने का दावा किया जा रहा है। गांव के रहने वाले आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार की रात छत पर सो रहे थे। तभी तेंदुआ दिखा उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक तेंदुआ मौके से भाग गया। फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ प्रवेश ने बताया कि विभागीय टीम तेंदुए की मौजूदगी और उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं पशुपालकों की चिंताएं फिलहाल बढ़ गई हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























