
Vector illustration of a bus driver.
छह ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत जनपद हापुड़ के छह नए ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू हो गया जिससे ग्रामीण मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। योजना के तहत गांव को शहर तक जोड़ने के लिए ग्रामीण मार्गों पर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले महीने बाड़ली-आरिफपुर सरावनी-कोटा हरनाथपुर-अटूटा, सूदना-रजपुरा-टियाला-असौड़ा होते हुए हापुड़ तक बस का संचालन शुरू हो चुका है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अब ब्रजघाट-अल्लाबक्सपुर-गढ़-सरावनी-गोहरा होते हुए हापुड़, ब्रजघाट से गढ़, किठौर होते हुए हापुड़, श्यामपुर जट्ट से गोहरा-धनावली-सूदना-असौड़ा-हापुड़ मार्ग पर निजी बस का संचालन प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही झड़ीना-लोधीपुर-नानपुर-सरावनी-हापुड़, बाड़ली-आरिफपुर-सूदना-ट्याला-हापुड़ मार्ग पर भी निजी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























