
समिति की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने दिया इस्तीफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी स्थानीय परिवाद समिति (कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले) की अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सरिता गुप्ता ने गुरुवार को रिपोर्ट से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सीडीओ हापुड़ को इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला और विभागीय कार्यों पर गंभीर आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद से विभागीय अधिकारियों में बेचैनी है। पूरे मामले की जानकारी जनपद के उच्च अधिकारियों को दी गई है। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह का कहना है कि बिना वजह झूठे, तथ्यहीन आरोप लगाए गए हैं। किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट से छेड़छाड़ नहीं की गई है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























