
प्राधिकरण ने पांच अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त, अवैध व्यवसायिक निर्माण किया सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): HPDA ने जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में गुरुवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जहां पांच प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया और एक प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की गई। एचपीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों और अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा है।
प्राधिकरण ने अमित तोमर, विशु तोमर और शाहिद द्वारा पिलखुवा की धौलाना रोड पर स्थित ग्राम खेड़ा में 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, आलोक व शाहिद द्वारा पिलखुवा की धौलाना रोड पर गांव खेड़ा में 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, इस्लाम, उस्मान, मूलचंद, मदन व विकास चौधरी द्वारा पिलखुवा के रेलवे फाटक 85 ऐसी के पास स्थित सुखसागर उत्सव वाटिका के पास 19,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ राजेंद्र अग्रवाल, अमरीश त्यागी और चांद द्वारा सुख सागर उत्सव वाटिका के पास 5,000 वर्ग मीटर में की गई प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अफजाल और मुकेश गिरी द्वारा पिलखुवा के गांव परतापुर में परतापुर रोड पर 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसी के साथ पिलखुवा की धौलाना रोड पर स्थित ग्राम खेड़ा में आसिफ सैफी द्वारा 300 वर्ग मीटर में किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। एचपीडीए का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























