
पी०एम० इंटर्नशिप योजना
हापुड, सूवि(EHAPURNEWS.COM):जनपद के समस्त शिक्षित एवं रोजगारोन्मुख युवा भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अन्तर्गत युवओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुक अनुभव प्रदान किये जाने हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये है. जिनमें जनपद की प्रतिष्ठित कम्पनियां भी सम्मिलित है। योजना के अन्तर्गत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा जिन्होंने स्नातक, डिप्लोमा, आई०टी०आई०. इंटरमीडिएट अथवा हाई स्कूल उत्तीर्ण किया है, आवेदन करने के पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी योजना के अधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को देश के 19 विभिन्न सेक्टरों की लगभग 500 शीर्ष कम्पनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जायेगा। योजना के अन्तर्गत चयनित युवाओं को इंटर्नशिप अवधि के दौरान न्युनतम रु 9000 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता एक वर्ष तक प्रदान की जायेगी, इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी द्वारा कार्यभारग्रहण करने पर 6000 की एकमुश्त अनुदान राशि Direct Benefit Trnsfer के माध्यम से प्रदान की जायेगी अधिक जानकारी नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई०) के कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























