
पिलखुवा: फांसी का फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर की रहने वाली 21 साल की युवती ने किसी बात पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा है।
21 साल की युवती अविवाहित थी जिसने गुरुवार की सुबह फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जब परिजनों ने युवती को पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई। जब वह उसके पास पहुंचे तो देखा उसकी लाश लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























