
👁 155 views Views
हापुड़: महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर कोतवाली के समीप शराब के ठेके के पास एक महिला ने जमकर हंगामा किया। हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात का है जब जयपुर की रहने वाली एक महिला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में पहुंच गई और हंगामा करने लगी। महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे को देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि महिला नोएडा में नौकरी करती है। पुलिस महिला को अपने साथ ले गई।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























