
पानी के पाइप को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावनी में पानी के पाइप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति पर फावड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गांव सरावा निवासी ओसामा पुत्र शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि पानी के पाइप को खोलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हमलावरों ने फावड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान ओसामा घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ओसामा की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव सरावनी निवासी गोला, आजाद और भूरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























