
ग्राहकों को लेकर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे ईदगाह के पास संचालित कैंटिनों पर ग्राहकों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हथियार से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अठसैनी निवासी याकूब ने बताया कि 31 मई की दोपहर वह अपने परिजनों की कैंटीन पर गया था। आरोप है कि पास में कैंटीन संचालित करने वाले जलीश ने ग्राहकों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जलीश ने आरोप लगाया कि उसके ग्राहक दूसरी कैंटीन पर जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। दर्ज एफआईआर के अनुसार जलीश, इमरान और हिरान ने धारदार हथियार से हमला किया जिसमें संजीदा, फैसल, अबरार, रहीस, मोईन और हमजा घायल हो गए। अबरार और उसकी पत्नी संजीदा के सिर में काफी ज्यादा चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























