
हापुड़ के युवक की मेरठ के खरखौदा में हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के रहने वाले तुषार त्यागी की मेरठ के गांव कैली में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पत्नी ने मेरठ के थाना खरखोदा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तुषार त्यागी की पत्नी शिखा त्यागी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:00 बजे उसके पति तुषार त्यागी स्कॉर्पियो गाड़ी से कहीं गए थे। इसके बाद 9:00 बजे तुषार की व्हाट्सएप कॉल आई और बताया कि कुछ लोग उसे जंगल में ले जा रहे हैं और मारने की बात कर रहे हैं। इतना सुनते ही पत्नी के होश उड़ गए। इसके बाद से तुषार त्यागी का फोन बंद आने लगा। देर रात सभी लोग तुषार त्यागी को ढूंढने लगे। इसी बीच उनके साथ तुषार की तलाश कर रहे क्रिश के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुषार को गोली मार दी है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की सहायता से तुषार त्यागी की गाड़ी को खरखौदा क्षेत्र में पांची पुल के नीचे खड़ा पाया जिसमें तुषार खून से लथपथ था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। तुषार की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी ने खरखौदा थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























