
हापुड़: देवनंदिनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर हंगामा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराने का प्रयास कराया। काफी देर तक परिजन हंगामा करते रहे। मामले में अस्पताल से बात करने का प्रयास किया जा रहा है।
हापुड़ के गिरधारी नगर निवासी 26 वर्षीय ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी 24 वर्षीय पत्नी अपूर्वी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उन्हें हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पहले नॉर्मल डिलीवरी का प्रयास किया और महिला को कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती रखा लेकिन गर्भवती महिला की हालत को देखते हुए उन्होंने परिजनों को ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजनों ने चिकित्सकों की सहमति के साथ चलने की बात कही। सोमवार को अपूर्वी का ऑपरेशन हुआ जिसके बाद उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई।
परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें उसे एक मशीन में रखा। हालांकि परिजनों का कहना है कि उन्होंने चिकित्सकों से पूछा कि यदि वह चाहे तो बच्चे को रेफर कर सकते हैं लेकिन चिकित्सकों ने केस अपने हाथ में होने की बात कही। ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की तड़के करीब 3:30 बजे अस्पताल से फोन आया कि बच्चे की हालत को देखते हुए उसे एक इंजेक्शन लगेगा जिसमें ₹30,000 खर्च आएगा। साथ ही बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा जाएगा। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बच्चा मर चुका है। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। नवजात बच्चे की मौत की सूचना पर मां का दिल सहम गया। परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























