
श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज ससंघ हापुड से मगंल बिहार सोमवार को
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): भावलिगीं महामुनिराज श्री 108 विमर्श सागर जी का ससंघ हापुड जैन सन्त भवन, जैन लोक से मगंल बिहार दिल्ली की ओर आज शाम 5 बजे होगा। प्रातःकाल महामुनिराज ससंघ श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचे। दर्शन पूजन के उपरांत जैन लोक मे प्रतिदिन की भांति आहार चर्या सम्पन्न हुई। जैन लोक मे जैन सन्त भवन के बाहर सैकड़ो की संख्या मे जैन भक्त धोती दुपट्टे मे महामुनिराज ससंघ से आहार चर्या कि विधि विधान से अनुनय विनय करने का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है।महामुनिराज से स्वंय रचित कविता ‘ माॅ की महिमा ‘ जैन भक्तो को सुनाकर भाव विभोर कर दिया। महामुनिराज विमर्श सागर जी की कवितांए मध्य प्रदेश की कक्षा 8 के हिन्दी विषय की पुस्तको मे छात्र छात्राओ को पढ़ाई जा रही हैं और यूट्यूब के जिनागम चैनल पर भी उपलब्ध हैं।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन,चेयरमैन प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, नितिन जैन, सचिन जैन, अभिषेक जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, सजीव जैन, पंकज जैन, विकास जैन, मंत्री आकाश जैन, अर्चित जैन, निशा जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, ऋचा जैन, विनोद बाला जैन, मंजू जैन, मगन जैन नेहा जैन, रूबी जैन, मधु जैन, बीनू जैन एडवोकेट सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























