
👁 58 views Views
हापुड़: नक्शा पास कराना हुआ सस्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई फैसले लिए गए। उन्हीं में से एक नक्शे से जुड़ा है। नक्शा पास कराना अब सस्ता हो गया है। आपको बता दें कि विकास शुल्क प्रति वर्ग मीटर ₹50 घटाया गया है। वहीं बैठक में फैसला लिया गया है कि वेयरहाउस के लिए 18 की जगह 7 मीटर चौड़ी सड़क जरूरी होगी। इसी के साथ हरिपुर आवासीय योजना के विस्तार को लेकर कई फैसले लिए गए। 30 की जगह 45 हैक्टर जमीन की खरीद करने का फैसला लिया। यह बैठक शुक्रवार की रात मेरठ में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























