
डीजल व पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ बंद वाहनों के साथ किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पेट्रोल-डीजल, गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी ने हापुड़ में अनोखे अंदाज में रविवार को प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी बंद मोटरसाइकिल व स्कूटी लेकर सड़क पर उतरे और उन्होंने डीजल पेट्रोल, गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ आवाज उठाई और जमकर प्रदर्शन किया। इसी के साथ 15 मांगों को उठाया जिसमें स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया।
सड़क पर उतरे बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बाइको व स्कूटी को धकेला और प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, गैस के दामों में बढ़ोतरी होने से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं। लोगों का जीवन प्रभावित है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार कारगर कदम उठाए।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























