
सिंभावली: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के कस्बा चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मौके की वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस वीडियो से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रविवार की सुबह जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें दो पक्षों में मारपीट होती दिख रही है। इस दौरान जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























