
हापुड़: मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राजीव विहार में शनिवार की रात एक मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कमरे में कोई मौजूद नहीं था।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित राजीव विहार मोहल्ले में विनोद शर्मा का मकान है। बता दें कि विनोद शर्मा निर्माण सामग्री से जुड़ा कारोबार करते हैं। मामला शनिवार की शाम का है जब मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग का भीषण रूप देख लोगों के होश उड़ गए। कमरे से उठती आग की लपटे देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया और बाल्टियों व पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कमरों में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























