
👁 15 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के उपाध्याय नगर निवासी अमन पुत्र रूप किशोर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम 7:15 बजे जैसे ही वह जवाहर गंज मंडी के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए तीन दबंगों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। अन्य लोगों को आता देख बाइक सवार आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित अमन ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और हंगामा किया जिन्होंने किसी की नहीं सुनी। बेवजह पीड़ित को परेशान किया और उसे आर्थिक चोट पहुंचाई। ऐसे में पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























