
रिश्ते के भाई ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, दूसरे ने बनाई अश्लील फोटो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रिश्ते के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि दूसरे ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। दोनों भाई पिछले 5 वर्षों से अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं जो 15 लाख रुपए ऐंठ चुके हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वीरपाल व सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिला की शादी मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ स्थित गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि रिश्ते के भाई ने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर मुंह बोली बहन से दुष्कर्म किया। जबकि इसके भाई ने फोटो व वीडियो बना लिए। दोनों लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि 20 दिसंबर 2021 को वह अपने घर पर थी। तभी मुंह बोले दोनों भाई मिठाई लेकर पहुंचे और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























