
हंगामे के बाद रफीक नगर पहुंचे अधिकारी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रफीक नगर में बिजली संकट से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर पर जमकर हंगामा किया जिसके बाद एसडीओ विजिलेंस के साथ रफीक नगर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। उन्होंने लोगों से बिजली लोड कम करने की अपील की।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि रफीक नगर में लाइन लॉस अधिक है। टीम वहां भ्रमण कर रही है। बिजली किल्लत की समस्या को दूर कर दिया गया है। एक नया ट्रांसफार्मर जल्द रफीक नगर में लगाया जाएगा।
रफीक नगर में 400 केवी की क्षमता के ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति दी जाती है। ईद से एक दिन पहले यह फूंक गया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया लेकिन ईद वाले दिन यह ट्रांसफार्मर भी फूंक गया। विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जिन्होंने बिजली घर पर जमकर प्रदर्शन किया। ऐसे में अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। एसडीओ विजिलेंस के साथ रफीक नगर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया। लोड कम करने की अपील की और नया ट्रांसफार्मर जल्द रफीक नगर में लगवाने का आश्वासन दिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























