
पिलखुवा: लापरवाही पर लाल बहादुर शास्त्री कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के संचालक के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एक जर्जर बिल्डिंग में संचालित लाल बहादुर शास्त्री कंप्यूटर संस्थान में हुए हादसे के बाद पिलखुवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिलखुवा का कसतला कासमबाद निवासी छात्र 27 मई को जर्जर बिल्डिंग में पढ़ाई कर रहा था। अन्य छात्र भी मौजूद थे। इसी बीच अचानक जर्जर बिल्डिंग के लेंटर के प्लास्टर का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा जिससे कुछ छात्र घायल हो गए। छात्रों ने आरोप लगाया की बिल्डिंग की खराब हालत होने के बावजूद भी संस्थान का संचालन किया जा रहा है। संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिलखुवा के सर्वोदय नगर स्थित संस्थान के संचालक जितेंद्र सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जितेंद्र सैनी की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही है। सवाल खड़ा होता है कि आखिर जानबूझकर संचालक जितेंद्र सैनी ने जर्जर बिल्डिंग में संस्थान का संचालन क्यों किया?
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























