
ईद पर मौसी के घर जा रहे युवक को आवारा कुत्ते ने काटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक है। ईद के दिन अपनी मौसी के घर जा रहे 35 वर्षीय इमरान पुत्र अकबर पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इमरान गांव की गली से गुजर रहा था। तभी आवारा कुत्तों का झुंड झपट पड़ा। इमरान ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन कुत्ते ने उनकी टांग को मजबूती से पकड़ लिया और मांस नोच लिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह कुत्तों के चुंगल से पीड़ित को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पीड़ित की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























