
👁 7 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): ईद उल अजहा की नमाज गुरुवार को सकुशल संपन्न हुई। हापुड जनपद के बहादुरगढ थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों मे ईद उल अजहा की नमाज ड्रोन कैमरे की निगरानी में हुई। पलवाडा पसवाडा बहादुरगढ कस्बा शेरपुर जखैडा रहमतपुर रझैटी लुहारी आदि गांवो में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराते हुऐ नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की पुलिसिंग की प्रशंसा की। सौहार्द के साथ त्योहार सकुशल संपन्न हुआ।























