
👁 32 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):ईद-उल-अजहा के मौके पर आजाद समाज पार्टी काशीराम के हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरिष ने अपने कार्यकर्ताओं साथ नमाजियों पर पुष्प वर्षा की। वही बढ़ती गर्मी को देखकर नमाजियों के लिए ठंडे पानी व कोल्ड ड्रिंक का भी वितरण किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार शिरिष ने लोगों से गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, मंत्री मुकेश प्रधान मोहम्मद, समीर, अर्जुन सिंह, सचिन निम, प्रमोद कुमार, मनोज कर्दम, वासु, अमरजीत, मोहम्मद इरशाद, कुरैशी, अजहर कुरेशी, नसीम, इदरीसी, सद्दाम हुसैन, उमेश शंकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।























