
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ईदगाह व मस्जिदों में बकरा ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। लोगों ने त्योहार को प्रेम, भाईचारे और सादगी के साथ मनाने का संदेश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार, एसएसआई नवीन कुमार गौतम फोर्स के साथ क्षेत्र में मौजूद रहे। नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन चैन की दुआ की और नमाज के पश्चात गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।























