
हापुड़ में ईद-उल-अजहा की नमाज गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुई। हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह भारी फोर्स के साथ हापुड़ नगर की ईदगाह पर पहुंचे। सुरक्षा बलों की निगरानी में नियमों का पालन कर ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल संपन्न हुई। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बकरीद के त्यौहार को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक भी की और फ्लैग मार्च भी निकाला। गुरुवार को बकरीद को देखते हुए ईदगाह, मस्जिदों के साथ-साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को तीन ज़ोन, दो सुपर ज़ोन और 10 सेक्टर में बांटा गया। हापुड़ जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। शहर की 57 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान भाईचारे का संदेश दिया और देश में अमनचैन की दुआ की। ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए और शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए नमाज पढ़ी। इसके पश्चात गले मिलकर मुबारकबाद देकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद से पहले बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी और मुस्लिम भाइयों ने जमकर खरीदारी की।























