
👁 6 views Views
बड़े मंगलवार के दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ ने रेलवे पार्क हापुड़ में अधिक मास के बड़े मंगलवार के दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। प्रातः 5:30 बजे से सभी महिलाओं उपस्थिति में बहुत ही श्रद्धा भाव से पाठ किया गया हनुमान जी के भजन गाए गए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बहनों का पूर्ण रूप से सहयोग रहा। प्राकृतिक वातावरण में इस प्रकार के आयोजन मन को शांति और सुकून देने वाले होते हैं। आशा सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया कहा जाता है तन के साथ मन का स्वस्थ रहना भी अति आवश्यक है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926























