
पिलखुवा: शनिदेव की प्रतिमा खंडित करने के मामले में श्रद्धालुओं का हंगामा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में बस स्टैंड चौकी के पास गांधी कॉलोनी में स्थित मंदिर में शनि देव की मूर्ति को खंडित करने के मामले में लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि 24 घंटे बाद भी पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस मामले में शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई करें और दोषियों को पकड़े।
बता दें कि मंगलवार की सुबह श्रद्धालु जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि शनिदेव की प्रतिमा खंडित है। दबंगों द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। बुधवार को श्रद्धालु एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं की है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में नाराज श्रद्धालु एकत्र हुए कार्रवाई की मांग की।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























