
👁 12 views Views
बकरीद के चलते गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईद के मद्देनजर जनपद हापुड़ में पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल क्षेत्र में उतरा और इलाके का जायजा लिया। समय-समय पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अधिकारी भ्रमणशील है। निगरानी के लिए ड्रोन सीसीटीवी आदि का सहारा लिया जा रहा है।
बकरीद पर्व के चलते पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। संवेदनशील, अति संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की पानी निगाह है। गढ़ में पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























