
अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन में आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर ले जाने और शुद्ध चिकित्सा पद्धति अपनाने पर दिया ज़ोर
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का स्थापना दिवस जनपद में अत्यंत गरिमामयी और भव्य माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आयुर्वेद जगत की कई प्रख्यात और वरिष्ठ विभूतियों ने शिरकत की, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वैद्य बृजभूषण शर्मा, वैद्य सुंदरलाल, वैद्य डी.के. वशिष्ठ, वैद्य जी.के. तिवारी एवं वैद्य प्रेमलता तिवारी डॉ अशोक ग्रोवर एवं डॉ पूनम ग्रोवर उपस्थित रहे।समारोह मे मुख्य अतिथियों ने आयुर्वेद के महत्व पर अपने-अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है। वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व भारत की इस प्राचीन और वैज्ञानिक पद्धति की ओर आकर्षित हो रहा है, इसलिए आज के युवा वैद्यों को पूरी निष्ठा के साथ शुद्ध आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्य करुण शर्मा ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठन की मजबूती और समाज के हर वर्ग तक आयुर्वेद का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
मंच संचालन सचिव वैद्य आशुतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम के सफल प्रबंधन और वित्तीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ता से संभालने में कोषाध्यक्ष वैद्य नरेश कुमार का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी आयुर्वेद चिकित्सकों , विद्वानों और आयुर्वेद प्रेमियों ने मानव कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली। डॉ मोहित शर्मा डॉ गौरव सैनी डॉ सचिन सैनी डॉ सनत डॉ जूही सिंह डॉ हरीश आर्य आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























