
गढ़मुक्तेश्वर में खाद विक्रेता का परिसर सील
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):हापुड जनपद में कृषकों को यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की सुलभता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग रोकने के लिए मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया।
कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिक मात्रा में यूरिया लें जाते हुए वाहनों से पूछताछ की।
इस दौरान एक उर्वरक विक्रेता जिसे पूर्व में ही यूरिया स्टॉक के सत्यापन का नोटिस दिया गया था, के द्वारा सत्यापन से ठीक पहले बिक्री परिसर बंद कर के वहां रखे यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का सत्यापन करने से रोका गया। इस खाद विक्रेता को विगत सप्ताह ही चम्बल फ़र्टिलाइज़र्स लिमिटेड द्वारा यूरिया की आपूर्ति की गयी थी। ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार इस विक्रेता के पास मंगलवार को 29.52 मी. टन यूरिया उपलब्ध था, नियमानुसार जिसका भौतिक सत्यापन किया जाना था। अनेक बार फ़ोन और whatsapp पर सूचना देने के उपरांत भी इस विक्रेता द्वारा उपलब्ध यूरिया का सत्यापन नहीं कराया गया, जोकि यूरिया की संदिग्ध कालाबाजारी की सम्भावना है। FCO 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए इस खाद बिक्री परिसर को सील कर दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























