
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना धौलाना पुलिस ने कुन्डल लूट व बकरे चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मंगलवार को तीन बाल अपचारी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से लूटा गया एक कुन्डल, चोरी के दो बकरे व अवैध असलहा एवं घटना में प्रयुक्त दो दुपहिया वाहन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना धौलाना क्षेत्र से कुन्डल लूट व एक बकरा चोरी किया गया था तथा एक अन्य बकरा थाना कपूरपुर क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस ने दोनों का ही घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी का नाम अरमान बताया है। सीओ पिलखुवा ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
आपको बता दें कि धौलाना क्षेत्र के मुगल गार्डन पिपलेड़ा में बकरा चोरी करने आए बदमाशों ने बुजुर्ग महिला कल्लो पत्नी दोस मोहम्मद के कुंडल लूट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक कुंडल, चोरी के दो बकरे, एक अवैध असलहा, घटना में इस्तेमाल दो पहिया वाहन बरामद किया है। अरमान के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























