
गोपाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):ब्राह्मण महासभा हापुड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर नवयुवक गोपाल शर्मा के हत्यारों की फांसी देने की मांग की। इससे पूर्व ब्राह्मण सभा ने पदाधिकारियों ने नगर पालिका में स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया।
जनपद गौतमबुद्धनगर की तहसील जेवर के गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 वर्षीय मासूम गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या कर दी गई थी। जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में जबदस्त आक्रोश व्याप्त है। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और मासूम गोपाल शर्मा के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद हापुड उपजिलाधिकारी ईला प्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर मांग की कि मासूम गोपाल शर्मा हत्याकांड के सभी हत्यारों फांसी दी जाए। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना था कि जिस तरह उस मासूम की हत्यारों ने जघन्य हत्या की गई है वह पुलिस-प्रशासन व शासन के लिए हत्यारों ने सीधे-सीधे चुनौती दी है। इसके विपरीत पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
इस मौके पर विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, बॉबी पाठक, रोहित शर्मा, अनुराग वत्स, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ करुण शर्मा, निशांत शर्मा, अभिषेक कौशिक, प्रशांत कौशिक, अमरनाथ शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवीण पाठक, मयंक शर्मा, सोनू पंडित, ईश्वरचंद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अमन शर्मा, नीरज शर्मा, संजय त्यागी आदि मौजूद थे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















