
जनपद के तीन केंद्रों पर आयोजित होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के तीन केंद्रों पर 31 मई को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग के बाद केंद्रों में प्रवेश मिलेगा।
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि यह परीक्षा 31 मई को प्रस्तावित है। दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज और श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























