
👁 19 views Views
थाना बाबूगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थाना बाबूगढ़ कोतवाली में सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द बढ़ाने तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























