
हापुड रोजगार मेला में 326 अभ्यर्थी चयनित
हापुड सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ एवं राजकीय आई०टी०आई०, हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रोजगार मेला सम्पन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ एवं राजकीय आई०टी०आई०, हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में दिनाँक 20.05.2026 प्रातः 10.00 बजे से इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट, गढ़ रोड़ हापुड़ में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। वृहद रोजगार मेला में बहुप्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कम्पनियों के नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा एवं पॉलीटेक्निक योग्यताधारी कुल 419 प्रतिभागी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जिनमें से कुल 326 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टिड / चयनित किया गया।
वृहद रोजगार मेले में काउन्सलर डॉ रामकुमार यादव द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार, स्वरोजगार के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वृहद रोजगार मेले में प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई०, हापुड़ भी उपस्थित रहे। वृहद रोजगार मेले में जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़, इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट, गढ़ रोड़ हापुड़ एवं राजकीय आई०टी०आई०, हापुड़ के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























