
किसान दिवस पर किसानो ने उठाई समस्याए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट पर बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने हापुड़ जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।प्रमुख मांग है
हापुड़ जिले में गंगा रेत का खनन बंद हो क्योंकि दुकानों पर 80-90 कुंतल बिकता है, जिस किसान अपना मकान बनाने के लिए खरीदता है, किसान अपने पेड़ कटवाता है तो पुलिस द्वारा उसका शोषण होता है, आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान की भरपाई फसल बीमा व अन्य व्यवस्था के तहत कराई जाए, हापुड़ जिले व नजदीक धीरखेड़ा में नकली दवाई खेती में लगने वाली बनाई जाती हैं, जो कि मेरठ जिले में आता है, हापुड़ के समीप होने के कारण मेरठ से दूरी ज्यादा होने पर जांच नहीं हो पाती। किसान दिवस पर उपस्थित मोनू त्यागी, अतुल त्यागी, राधेलाल त्यागी, कटार सिंह, सरजीत सिंह, अमरीश त्यागी आदि।किसान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























