
जिला पंचायत चेयरमैन पति के आश्वासन पर भ्रष्टाचार हुआ फुर्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को हापुड़ में धरना दे रहे जिला पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने पंचायत द्वारा ग्रामीण इलाकों के विकास कार्यों में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि औद्योगिक यूनिटों के मानचित्र स्वीकृत नहीं किया जा रहे हैं जिस कारण जनपद में विकास ठप्प है। जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नागर धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा और दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध शासन को पत्र लिखा जाएगा। चेयरमैन पति के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और प्रदर्शनकारी घरों को लौट गए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























