
फार्मेसी बंद के आह्वान का मिला-जुला दिखा असर
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को फार्मेसी बंद का मिला-जुला असर दिखाई दिया। हापुड़ में कुछ मेडिकल स्टोर खुले तो कुछ बंद रहे। मेडिकल मार्केट में भी यही स्थिति देखने को मिली। हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद तो हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मेडिकल स्टोर खोलने का फैसला लिया है।
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि ऑनलाइन दवा की बिक्री से ऑफलाइन मेडिकल स्टोर के विक्रेताओं की आजीविका प्रभावित हो रही है। एआईओसीडी ओसीडी यूपी के आह्वान पर बंद का ऐलान किया गया है। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
भारत बंद के आह्वान का मिला-जुला असर दिखाई दिया। कुछ मेडिकल स्टोर खुले तो कुछ बंद रहे। हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश त्यागी और महामंत्री विकास गर्ग ने बताया कि मेडिकल स्टोर खोलने का फैसला लिया है। लोगों को समय पर दवाई उपलब्ध हो यही संगठन का उद्देश्य है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























